फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   निकाय चुनाव के लिए रखी गई थी करोड़ों की शराब

निकाय चुनाव के लिए रखी गई थी करोड़ों की शराब

Fri, 03 Aug 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए रखी गई थी करोड़ों की शराब
wine
हल्द्वानी। शहर के बीचोंबीच गौजाजाली में शराब का अवैध गोदाम पकड़े जाने से कई सवाल उठ रहे हैं। इतने दिनों बाद भी न पुलिस को खबर लगी न ही आबकारी विभाग हरकत में आया। सवाल तस्करों की गर्दन तक पहुंचने का भी है। अब आबकारी विभाग के अधिकारियों का मानना है कि भारी मात्रा में शराब निकाय चुनाव में वोटरों को रिझाने के लिए रखी गई है।
विज्ञापन

शराब ठेकेदारों का मानना है कि शहर में शराब के कई और अवैध गोदाम हो सकते हैं क्योंकि तस्कर शराब की अवैध सप्लाई ढाबों और होटलों में कर रहे हैं। इसी कारण सरकारी दुकानों की बिक्री काफी प्रभावित हो गई है। मंगल पड़ाव और गौजालाजी में बरामद शराब के तस्कर अलग-अलग हैं। दोनों राजनेताओं के काफी करीबी हैं। सत्ता के साथ शराब तस्कर अपना पाला बदल लेते हैं। राजनेता चुनाव में तस्करों को शराब बांटने के लिए लक्जरी गाड़ियां उपलब्ध कराते हैं ताकि पुलिस भी उन पर शक न कर सके। दुकानदारों का मानना है कि निकाय चुनाव में शराब की सप्लाई करने के लिए तस्करों ने कई गोदाम बनाए हैं। ये चुनाव के दौरान शराब बांटकर वोटरों को अपने पक्ष में करते हैं। पहले भी शराब के तस्करों के नाम सत्ता के साथ जुड़े थे। पुलिस के छापे में भी रामपुर रोड और मुखानी से दो गोदाम का भंडाफोड़ हुआ था। दोनों स्थानों पर तस्करों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए शराब छिपाकर रखी थी।
विज्ञापन


53 लाख की शराब पकड़ी थी, तस्कर का पता नहीं
आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट ने 30 मई को छापा मारकर मंगल पड़ाव स्थित गोदाम से 1616 पेटी शराब बरामद किया था। उस समय शराब की कीमत 53 लाख आंकी गई थी। इस मामले की जांच आबकारी विभाग कर रहा है लेकिन अभी तक तस्कर के नाम सामने नहीं आया है। पता चला है कि राजनीतिक दबाव के चलते अधिकारी तस्करों के खिलाफ मुंह खोलने से बचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गली गली में बिक रही शराब, माहौल हो रहा खराब
हल्द्वानी। पुलिस ने मंगलपड़ाव, मंडी, मुखानी में एक माह पहले छापा मारकर लाखों की शराब बरामद की थी। कई लोगों को पकड़कर चालान हुए लेकिन फिर भी शराब की बिक्री बंद नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि गली गली में अवैध शराब बेचने वाले सक्रिय हो गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है।
एसएसपी के निर्देश पर अप्रैल में अबैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया था। मुखानी पुलिस ने अभियान के तहत 24 अप्रैल को छापा मारकर गैस गोदाम रोड पर अवैध गोदाम का भंडाफोड़ किया। इस गोदाम से पुलिस ने 206 पेटी शराब बरामद की थी। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने हिम्मतपुर तल्ला में 23 मई को छापा मारकर 150 पेटी शराब बरामद की थी। टीपीनगर कोतवाली पुुलिस ने रामपुर रोड पर छापा मारकर लाखों रुपये की शराब अवैध गोदाम से बरामद की थी। पुलिस का दावा था कि पंचायत चुनाव के लिए शराब लाई गई थी। पुलिस ने अभियान चलाया तो मंगल पड़ाव, मंडी और राजपुरा से 60 लोग पकड़े गए। उस समय बरसाती नहर से लेकर नैनीताल रोड पर शराब बेचने वाले पकड़े गए। जांच में आया कि एक महिला भी शराब की अवैध सप्लाई स्कूटी से करती है। मंडी शराब के चलते रात गुलजार रहती है। गली गली में अवैध शराब बिकने से शराबियों के चलते घर घर कामाहौल खराब हो रहा है। एसएसपी का कहना है कि शराब बेचने वाले काफी लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। बड़े तस्करों पर हाथ डालने के लिए आबकारी विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।

डीएम ने पांच हजार इनाम देने की घोषणा की
हल्द्वानी। करोड़ों की शराब बरामद होने की जानकारी मिलने पर डीएम विनोद कुमार सुमन बृहस्पतिवार की रात गौजाजाली स्थित गोदाम पर गए। उन्होंने आबकारी टीम को बधाई दी और दावा किया कि प्रदेश की यह सबसे बड़ी बरामदगी है। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम को बधाई के साथ 5000 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दिए जाने की घोषणा की। डीएम ने कहा कि इस मामले में सभी कर्मियों को भी जिला प्रशासन की तरफ से प्रशस्ति पत्र भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed