{"_id":"5b621c2c4f1c1b9d3e8b49a8","slug":"101533156396-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन बाद बरामद हुई किशोरी घर जाने से किया इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात दिन बाद बरामद हुई किशोरी घर जाने से किया इनकार
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। घर से लापता किशोरी को बनभूलपुरा पुलिस ने सात दिन बाद बरेली से बरामद कर लिया। लेकिन मजिस्ट्रेट के समक्ष किशोरी ने घर जाने से इनकार कर दिया। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेज दिया गया है।
बनभूलपुरा क्षेत्र की किशोरी (17) 23 जुलाई को घर से लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि ताजिम ने उसकी बेटी का अपहरण कराया है। उपनिरीक्षक संजय राठौर के सामने ताजिम से पूछताछ में उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
ताजिम ने बताया कि किशोरी की बड़ी बहन से तीन साल पहले शादी तय हुई थी लेकिन शराब पीने की शिकायत पर रिश्ता बनने से पहले टूट गया था। किशोरी के पिता के शक पर पुलिस ने ताजिम के मोबाइल को खंगाला। जांच में ताजिम बेकसूर निकला। 29 जुलाई को किशोरी ने बरेली में मदरसे के एक बच्चे के फोन से कॉल कर ताजिम को बदायूं बुलाया। ताजिम की सूचना पर पुलिस ने बरेली पहुंचकर दानामियां मजार से किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से लापता हुई थी। उसको अपने परिवार से खतरा है। पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया लेकिन वह घर जाने के लिए तैयार नहीं हुई। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेज दिया।
विज्ञापन
सगाई के बाद युवक को बैराज घूमना पड़ा महंगा
हल्द्वानी। सगाई के बाद युवक को अपनी मंगेतर के साथ काठगोदाम बैराज पर घूमना टहलना महंगा पड़ गया। काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि बनभूलपुरा का रहने वाला युवक एक युवती के साथ बैराज पर बैठा था। लोगों ने दोनों की शिकायत पुलिस से की। आरोप लगाया कि वे अश्लीलता फैला रहे हैं। पुलिस ने युवक का पुलिस एक्ट में चालान किया। परिजनों को थाने बुलाने के बाद दोनों को घर भेज दिया।
सात दिन बाद बरामद किशोरी ने घर जाने से किया इंकार
मजिस्ट्रेट ने किशोरी को नारी निकेतन भेजा