फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कोर्ट में पेशी के लाया जा रहा मुजरिम पुलिस को चकमा देकर फरार

कोर्ट में पेशी के लाया जा रहा मुजरिम पुलिस को चकमा देकर फरार

Thu, 24 May 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के लाया जा रहा मुजरिम पुलिस को चकमा देकर फरार
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिंता क्षेत्र में महिलाओं से लूटपाट के मामले में गिरफ्तार आरोपी उस वक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया जब पुलिस उसको पेशी के लिए कोर्ट में ले जा रही थी। देर शाम तक पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सूचना के अनुसार आरोपी मटेला के ब्यासखत्ता निवासी महेश मैनाली पुत्र स्व. हीराबल्लभ मैनाली पर 2012 में भतौरा की महिलाओं के साथ लूटपाट का मामला दर्ज हुआ था। राजस्व पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में आरोपी की जमानत हो गई। इसके बाद वह तारीखों में कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इस पर उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ। अप्रैल में थाना पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर अल्मोड़ा जेल भेज दिया था। 24 मई को उसे अल्मोड़ा से पेशी के लिए द्वाराहाट न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में लाया जा रहा था। आरोपी द्वाराहाट तक ले आया गया था कि इसी बीच शाम करीब चार बजे मौका पाकर वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed