फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बगैर अनुमति हो रहे संपर्क मार्ग की खुदाई के काम को रुकवाया

बगैर अनुमति हो रहे संपर्क मार्ग की खुदाई के काम को रुकवाया

Sat, 21 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बगैर अनुमति हो रहे संपर्क मार्ग की खुदाई के काम को रुकवाया
हल्द्वानी। भीमताल क्षेत्र में एक निजी मोबाइल कंपनी द्वारा गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग की खुदाई करने संबंधी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क खुदाई के काम रुकवा दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से बगैर विभागीय अनुमति के की जा रही सड़क खुदाई की जांच कर दोषी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक निजी मोबाइल कंपनी द्वारा केबिल बिछाने के लिए भीमताल स्थित मत्स्य केंद्र से सांगुड़ीगांव की ओर जाने वाले लोनिवि के संपर्क मार्ग की खुदाई की जा रही थी। संपर्क मार्ग खोदने की सूचना मिलते ही भाजपा जिला महामंत्री दिनेश सांगुड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता बीडी पलड़िया और सुनील सांगुड़ी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों से सड़क खुदान की अनुमति दिखाने को कहा लेकिन उक्त कर्मचारी अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। बाद में भाजपा नेता सांगुड़ी ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरबीर सिंह समेत लोनिवि के अधिकारियों को संपर्क मार्ग खोदने की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना था कि उक्त संपर्क मार्ग पहले से ही बेहद संकरा और चढ़ाई वाला है। खुदाई के बाद इसकी स्थिति और भी अधिक खराब हो जाएगी। अधिकारियों से शिकायत के बाद ग्रामीणों ने खुदाई का काम रुकवा दिया। एडीएम हरबीर सिंह ने संबंधित पटवारी से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed