फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डीपी और अर्पण को 30 नवंबर कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

डीपी और अर्पण को 30 नवंबर कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Wed, 29 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
डीपी और अर्पण को 30 नवंबर कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
नैनीताल। एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले के आरोपी पूर्व विशेष अध्याप्ति अधिकारी (एसएलओ) डीपी सिंह और डाटा इंट्री ऑपरेटर अर्पण कुमार को मंगलवार को प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश/प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अरविंद कुमार के न्यायालय में पेश किया गया। मामले को सुनने के बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले के आरोपी डीपी सिंह को पूर्व में गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को जांच अधिकारी स्वतंत्र कुमार ने सात दिन के लिए आरोपी के पुलिस रिमांड के लिए आवेदन किया गया था। इस पर सुनवाई करते हुए जिला जज ने तीन दिन की पुलिस रिमांड स्वीकार की थी। तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को डीपी सिंह को अदालत में पेश किया गया। एसआईटी ने न्यायालय से पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग की। अब एसआईटी के इस रिमांड संबंधी प्रार्थना पत्र पर चार दिसंबर को जिला जज एवं जिला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कुमकुम रानी की अदालत में सुनवाई होगी। इसी दौरान एसआईटी ने सोमवार को जसपुर से गिरफ्तार किए गए काशीपुर में कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर अर्पण कुमार को भी न्यायालय में पेश किया। पत्रावली के अवलोकन के बाद न्यायालय ने अर्पण कुमार को 30 नवंबर तक की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed