फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सटीक सूचना के चलते पकड़ा गया चोरी गया ट्रक

सटीक सूचना के चलते पकड़ा गया चोरी गया ट्रक

Fri, 27 Oct 2017 02:02 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
सटीक सूचना के चलते पकड़ा गया चोरी गया ट्रक
हल्द्वानी। ट्रक लूट के आरोप में गिरफ्तार महेंद्र सिंह बिष्ट चालक का काम छोड़कर पांच साल पहले जरायम की दुनिया में कूदा था। पुलिस का कहना है कि दो साल पहले उसने पैसे के लिए अपने दोस्त के पिता की हत्या कर दी थी। यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। तमंचा के साथ गिरफ्तार होने के बाद चार महीने पहले ही आरोपी जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा जिले के दन्यां रेपड़ निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ मोहन को नौ मई 2012 को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था। बाद में वह जमानत पर छूट गया। टीपीनगर चौकी प्रभारी विजय सिंह मेहता के अनुसार पुलिस ने उसे दो नवंबर 2014 को डंपर चोरी के आरोप में तीनपानी निवासी हिमांशु पाठक उर्फ काला के साथ गिरफ्तार किया था। महेंद्र के खिलाफ दिसंबर 2015 में वन विभाग के चौकीदार उम्मेद सिंह भाकुनी (56) की हत्या का आरोप है। पुलिस का कहना है कि महेंद्र ने अपने साथी रिखाकोट ओखलकांडा निवासी कुंवर सिंह बिष्ट उर्फ कमल सिंह के साथ चौकीदार की हत्या की थी। चौकीदार उम्मेद सिंह का बेटा ललित महेंद्र के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि लूट की नीयत से चौकीदार को गला कसकर मारा गया था। हालांकि इस हत्याकांड में महेंद्र बरी हो गया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में अपील की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इसी साल मार्च में महेंद्र को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। मई में महेंद्र जमानत पर छूट गया। पुलिस का मानना है कि अब गिरफ्तार पेशेवर हो गया है।
विज्ञापन


सटीक सूचना के चलते पकड़ा गया चोरी किया गया ट्रक
हल्द्वानी। टीपीनगर रोड से बुधवार की रात सरिया से लदा ट्रक चोरी होने पर हल्द्वानी पुलिस ने तत्काल सूचना वायरलेस सेट पर प्रसारित कर दी। इसी कारण किच्छा पुलिस ने ट्रक को घेर लिया और चालाकी के बावजूद चालक पकड़ा गया। यदि सूचना सही समय पर प्रसारित नहीं होती तो पेशेवर बदमाश को पकड़ना मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुनानकपुरा निवासी ट्रक मालिक रविंद्र सिंह का चालक सुभाषनगर निवासी प्रेम पाल बुधवार को काशीपुर से सरिया लादकर टीपीनगर आया। चालक टीपीनगर रोड पर ट्रक खड़ा करने के बाद खाना खाने के लिए चला गया। इस बीच बदमाश ट्रक को लेकर भाग निकला। खाने के बाद चालक ने ट्रक का गायब पाकर टीपीनगर चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी विजय सिंह मेहता ने घटना की जानकारी तत्काल वायरलेस सेट से प्रसारित कर दी। आधी रात के समय कोतवाल केआर पांडे, सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल ने पुलिस फोर्स लेकर ट्रक को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की लेकिन चालक ट्रक को लेकर जिले के सीमा से बाहर निकल गया था। पुलभट्ठा बैरियर पर पुलिस ने वायरलेस सेट की सूचना के आधार पर ट्रक नंबर यूए 02-1682 को रोकने की कोशिश की लेकिन चालक दो सिपाहियों को टक्कर मारकर भागने की कोशिश किया लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़ा गया चालक महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ मोहन को पकड़ लिया। ट्रक में पांच टन सरिया लदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed