फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 01 Aug 2017 03:18 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 03:18 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
हल्द्वानी। लामाचौड़ चौराहे के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। दोनों उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के मुड़ियाकला निवासी जावेद उर्फ छोटू पुत्र हबीब खान (22) अपने साथी रजत के साथ बाइक से मंडी क्षेत्र की ओर आ रहा था। लामाचौड़ पहुंचने पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कुचलने से जावेद घायल हो गया। उसके साथी रजत को हल्की चोट आई। लोगों के शोर मचाने पर चालक कार लेकर भाग निकला। 108 नंबर एंबुलेंस के सहयोग से जावेद को सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उपनिरीक्षक पीसी जोशी ने बताया कि रजत ने घायल होने के बाद भी कार का नंबर नोट कर लिया था। पुलिस जल्द कार चालक को पकड़ लेगी। जावेद के पिता और बड़े भाई विदेश में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed