फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crime

दिनदहाड़े सफाई कर्मी को गोली मारी, घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Crime
रामनगर पुलिस गिरफ्त में सफाई कर्मी को गोली मारने वाला आरोपी। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। एमपी इंटर कॉलेज मैदान में कुछ युवकों ने एक सफाई कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। सफाई कर्मी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन युवक को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। पुलिस ने सफाई कर्मी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बंबाघेर निवासी राजकुमार (24) मोहल्ला स्वच्छता समिति में सफाई कर्मी है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने कुछ साथियों के साथ एमपी इंटर कालेज मैदान में था। तभी वहां पहुंचे तीन-चार युवकों की सफाई कर्मी से झड़प हो गई। इसी बीच एक युवक ने 12 बोर के तमंचे से राजकुमार पर फायर कर दिया। गोली राजकुमार के दाहिने कंधे पर लगी और वह जमीन पर गिर गया। गोली मारकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल युवक को उसके साथी सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गोली कंधे में लगे होने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। युवक को परिजन काशीपुर निजी अस्पताल में ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, थाना पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि सफाई कर्मी के पिता सुरेश लाल की तहरीर पर पुलिस ने पप्पी सागर, चंदन उर्फ सागर पुत्रगण छत्रपाल निवासीगण शिवलालपुर रियूनिया लूटाबड़ व हर्षू पुत्र राजकुमार निवासी भवानीगंज कंजरपड़ाव व एक अन्य के खिलाफ धारा 307, 504, 120बी का मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।
आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे
एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी पप्पी सागर और चंदन उर्फ सागर के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। चंदन उर्फ सागर ने ही सफाई कर्मी को गोली मारी थी। उसके पास से पुलिस ने एक 12 बोर का तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी क्राइम ने बताया कि पप्पी सागर पर गुंडा एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। चंदन के खिलाफ दो मुकदमे हैं। पप्पी सागर और हर्षू दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। एसपी क्राइम ने बताया कि अभी विवाद का सही कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। राजकुमार अब खतरे से बाहर है और उसके ठीक होने पर ही कारण पता चलेगा। एसएसपी पंकज भट्ट ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम की घोषणा की है।
अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
राजकुमार को गोली लगने की सूचना मिलते ही तमाम लोग रामनगर अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस और आरोपी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और गोली मारने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। घायल की मां, भाइयों का रो रोकर बुरा हाल था। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि राजकुमार की गर्दन पर 12 बोर के तमंचे से फायर हुआ है। राजकुमार के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

एमपी मैदान में गश्त करेगी पुलिस
एसपी क्राइम ने बताया कि एमपी के मैदान पर अराजक तत्वों का जमावड़ा होने की सूचना मिल रही है। ऐसे में पुलिस लगातार गश्त करेगी, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed