फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crime

वीजा दिलाने पर ठगी करने वाला पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Crime
रामनगर धोखाधड़ी करने आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। रामनगर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी ने रामनगर के एक युवक से 53 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस इससे जुड़े अन्य मामलों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र के मुताबिक हरिपुर छोई निवासी रमेश चंद्र कांबोज ने बताया कि राजीव, दिनेश और उनके अन्य साथियों ने कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर 53 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण सैनी और एसआई प्रकाश चंद्र ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि राजीव, दिनेश की फेसबुक की फेेक आईडी से वीजा दिलाने का प्रलोभन दिया गया था। रविवार को पुलिस टीम ने विश्वासपार्क उत्तमनगर बिंदापुर दिल्ली में छापा मारा। एक आरोपी सावर सिंह पुत्र मातवर सिंह नेगी निवासी डी-24/बी फस्ट फ्लोर विश्वास पार्क उत्तम नगर थाना बिंदापुर दिल्ली मूल निवासी ग्राम निसीनी थाना पावो जिला पौड़ी गढ़वाल को पकड़ा। उसके पास से अलग-अलग व्यक्तियों के नाम से पांच पासपोर्ट, अलग-अलग व्यक्तियों के सात एटीएम कार्ड, तीन फर्जी आधार कार्ड, एक एप्पल का आईफोन, कनाडा भेजने का एप्लीकेशन फार्म बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ऐसे करते थे धोखाधड़ी
कोतवाल ने बताया कि ठग दूसरे व्यक्तियों के नाम की सिम खरीद कर फेसबुक प्रोफाइल बनाते थे जिसमें कनाडा और अन्य देशों का वीजा बनाने संबंधी स्टेटस लगाकर लोगों को आकर्षिक करते थे। उनसे वीजा बनाने के नाम पर धोखाधड़ी की नीयत से पैसे अपने खाते में न डलवाकर दूसरे व्यक्तियों से खरीदे हुए खातों में डलवाते हैं। वीजा का फर्जी स्टीकर बनाकर पासपोर्ट में चस्पा कर ग्राहकों से मोटी रकम खातों में डलवाते हैं। ये लोग एक चेन के रूप में काम करते हैं। पकड़े गए आरोपी पर फर्जी दस्तावेज का प्रयोग कर आर्थिक लाभ कमाने के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed