{"_id":"636e89f2b7f6da6d45294f09","slug":"crime-kitchha-news-hld4816929167","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किच्छा: व्यापार मंडल के जिला महामंत्री के बेटे पर जानलेवा हमला, रुद्रपुर से अपने घर स्कूटी से था लौट रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किच्छा: व्यापार मंडल के जिला महामंत्री के बेटे पर जानलेवा हमला, रुद्रपुर से अपने घर स्कूटी से था लौट रहा
Sat, 12 Nov 2022 04:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा (उधम सिंह नगर)

Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 04:26 PM IST
सार
दीप हंसपाल देर शाम सात बजे रुद्रपुर से अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। लाठियों व डंडों से लैस दो बाइकों पर तीन-तीन सवार नकाबपोश बदमाशों ने पनचक्की के पास दीप को लाठी-डंडों से रोकने का प्रयास किया। इस बीच पीछे से आई स्कार्पियो से भी कुछ हमलावर उतरे और दीप पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
किच्छा सीएचसी में एक्सरे करवा रहे घायल दीप हंसपाल।
- फोटो : KITCHHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर से अपने घर स्कूटी से लौट रहे नानकमत्ता की श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के डायरेक्टर व व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल के बेटे दीप हंसपाल पर स्कार्पियो और दो बाइकों पर सवार छह से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दीप का अपहरण करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर विधायक तिलकराज बेहड़, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली समेत कई कांग्रेसी और व्यापारी सीएचसी पहुंचे। इस दौरान सीएचसी में काफी हंगामा भी हुआ। इधर जिला महामंत्री हंसपाल ने पुलिस प्रशासन से भरोसा उठने की बात कहते हुए मामले की तहरीर देने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
दीप हंसपाल देर शाम सात बजे रुद्रपुर से अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। लाठियों व डंडों से लैस दो बाइकों पर तीन-तीन सवार नकाबपोश बदमाशों ने पनचक्की के पास दीप को लाठी-डंडों से रोकने का प्रयास किया। इस बीच पीछे से आई स्कार्पियो से भी कुछ हमलावर उतरे और दीप पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
हमलावरों ने दीप को खींचकर जबरन स्कार्पियो में बैठाना चाहा लेकिन उसने किसी तरह छूटकर सड़क किनारे एक मिल में भागकर अपनी जान बचाई। उसके सिर, पांव व हाथ में काफी चोटें आई हैं। बेटे की सूचना पर जिला महामंत्री घटनास्थल पर पहुंचे और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी से उसे हायर सेंटर रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पहले भी हुआ था बेटे पर हमला
इधर विधायक तिलकराज बेहड़, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों समेत कई व्यापारी सीएचसी पहुंचे। सीएचसी में व्यापारी नेता निर्मल सिंह हंसपाल ने बताया कि इससे पहले भी 25 जून को नगर के मुख्य बाजार में उनके बेटे पर हमला हुआ था। इस मामले में जब रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी। उन्होंने कहा कि अब उनका पुलिस से भरोसा उठ गया है।
इधर घटना की जानकारी मिलने पर सीओ ओमप्रकाश शर्मा, कोतवाल धीरेंद्र कुमार मय फोर्स के सीएचसी पहुंचे। सीओ ने कहा कि हमलावर बख्शें नहीं जाएगें। फिलहाल वह तहरीर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि नगर में बदमाशों ने आतंक का माहौल बना रखा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गुजरात आप प्रदेश अध्यक्ष पर हरिद्वार कोर्ट में केस, पीएम मोदी और मां के लिए की थी अभद्र टिप्पणी
आए दिन अराजक तत्व कांग्रेसियों पर हमला बोल रहे हें लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। इधर पुलिस से भरोसा उठने की बात कहने के मामले में विधायक तिलकराज बेहड़, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, व्यापार मंडल के कई लोग हंसपाल को तहरीर देने के लिए समझाते रहे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।