{"_id":"62ab81efb2211c18b46071fb","slug":"crime-kitchha-news-hld466124642","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम की गुठली फेंकने के विवाद में चाचा-भतीजे में मारपीट, चाचा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम की गुठली फेंकने के विवाद में चाचा-भतीजे में मारपीट, चाचा की मौत
विज्ञापन
नन्हे की फाइल फोटो।
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। आम की गुठली और छिलका फेंकने पर उपजे विवाद में चाचा और भतीजे में मारपीट हो गई। मारपीट में घायल चाचा की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
गैस एजेंसी रोड पर बने एक मकान में नन्हे बाबू (45) अपने परिवार के साथ ऊपरी हिस्से में रहते थे। वह किच्छा-हल्द्वानी रोड पर मैजिक वाहन चलाकर जीवन यापन करते थे। मकान के निचले हिस्से में उनका भतीजा अनस अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ रहता है। अनस के पिता पिछले कुछ अर्से से दुबई में रहते हैं। अनस मंडी में प्राइवेट नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे अनस ने जब आम खाने के बाद उसका छिलका और गुठली बाहर फेंका तो वह उसके चाचा नन्हे के कपड़ों पर जा गिरा। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि विवाद कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। मारपीट में नन्हे के सिर पर चोट आई तो उनकी पत्नी बबली उन्हें सीएचसी ले गईं। उनके सिर पर टांके लगने के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस पर परिजन उन्हें घर ले आए। बताया जा रहा है कि सिर पर अधिक रक्तस्राव होने के कारण नन्हे की हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन एक बार फिर उन्हें लेकर सीएचसी ले गए लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने नन्हे का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
देर शाम नन्हे की पत्नी बबली ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में अनस की मां साजिदा, भाई अयान, बहन नेहा, मामा इरफान व नदीम, मौसी शबनम, भूरी, बहनोई छोटू, भूरी का पति सन्नू पर एकजुट होकर हमला बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अनस ने लोहे के पाइप से पति के सिर पर वार किया। उनके सिर पर छह टांके आए हैं। इलाज के दौरान उनके पति की मौत हो गई। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।