{"_id":"63d95fc9827c8058753f8509","slug":"cracks-increasing-every-week-in-lower-malroad-of-nainital-nainital-news-hld4899878128-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लोअर मालरोड पर हर सप्ताह बढ़ रही दरारें, स्थानीय निवासियों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लोअर मालरोड पर हर सप्ताह बढ़ रही दरारें, स्थानीय निवासियों की बढ़ी चिंता
Wed, 01 Feb 2023 05:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 05:48 PM IST
सार
वर्ष 2018 में लोअर मॉलरोड का 25 मीटर हिस्सा टूटकर झील में समा गया था। जिसके बाद लोनिवि ने 82 लाख के बजट से झील में बेस बनाकर मशीन से ड्रीलिंग कर पाइप डालकर ट्रीटमेंट करने का भी कार्य किया था। चार साल तक मॉल रोड अस्थायी समाधान के भरोसे टिकी रही।
विज्ञापन
नैनीताल की लोअर माल रोड पर पड रहीं दरारें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल की मालरोड में हर सप्ताह दरारें उभर रही हैं। जिसको लेकर स्थानीय निवासियों समेत विभागीय अधिकारी भी चिंता में है। विभाग दरारों में केमिकल और रेत भरकर उनको बंद करने में लगा है। सड़क की स्थायी मरम्मत के लिए विभाग बजट की बाट जोह रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि वर्ष 2018 में लोअर मॉलरोड का 25 मीटर हिस्सा टूटकर झील में समा गया था। जिसके बाद लोनिवि ने 82 लाख के बजट से झील में बेस बनाकर मशीन से ड्रीलिंग कर पाइप डालकर ट्रीटमेंट करने का भी कार्य किया था। चार साल तक मॉल रोड अस्थायी समाधान के भरोसे टिकी रही।
विज्ञापन
अब तक रोड के स्थायी उपचार के लिए शासन से बजट पास नहीं हो पाया है। हल्की बारिश के बाद लोअर मालरोड में फिर एक बार दरारें उभर गई हैं। स्थायी उपचार के लिए बजट पास न होने से विभाग भी दरारों को हर 15 दिन में केमिकल और रेत से भर रहा है। मंगलवार को भी लोनिवि के कर्मचारी सड़क में उभरी दरारों को केमिकल और रेत से भरते नजर आए।
विज्ञापन
लोनिवि सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि लोअर मालरोड के स्थायी उपचार के लिए तीन करोड़ 48 लाख 54 हजार का बजट शासन के सामने पेश किया गया है। शासन से बजट पास नहीं हो पाया है।