{"_id":"72e74afb6a11bdc301f34bc55b04d267","slug":"cpu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 जून से शहर की सड़कों पर दौड़ेगी सीपीयू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 जून से शहर की सड़कों पर दौड़ेगी सीपीयू
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 06 Jun 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीजीपी 12 जून को सीपीयू को हल्द्वानी में लांच करेंगे। पुलिस मुख्यालय से इस मामले मेें जिला पुलिस प्रशासन को पत्र मिल गया है। इसकी पुष्टि एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने की है। सीपीयू का डेमो स्टेडियम में करने के लिए अधिकारी विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीपीयू में शामिल 38 जवान 26 अप्रैल को ही हल्द्वानी आ गए थे। बताया गया कि यह फोर्स देहरादून की तर्ज पर काम करेगी। इस फोर्स के उतरने से तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगेगी। साथ ही पैरवी के आधार पर कोई वाहन चालक नहीं बच सकेगा। फोर्स के हेलमेट में लगा कैमरा वाहन स्वामी की बातों को भी रिकार्ड करेगा, इसकी रिपोर्टिंग देहरादून से होगी। फोर्स के लिए सफेद रंग की बुलेट मोटरसाइकिल भी मंगाई गई। कई बार अड़ंगेबाजी के बाद यह फोर्स काफी समय से आराम कर रही थी।
विज्ञापन
गुरुवार को पुलिस मुख्यालय से एक पत्र आया, जिसमें बताया गया कि सीपीयू लांच करने के लिए डीजीपी 12 जून को हल्द्वानी जाएंगे। इस मामले में फोर्स का डेमो कराने के लिए स्थान चयनित करने को कहा गया है। एसपी सिटी का कहना है कि फिलहाल थाने के सटे स्टेडियम में डेमो कराने के लिए स्थान देखा जाएगा। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन