फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Court Order of Nainital

दुकान से मसाले चोरी मामले के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Court Order of Nainital
Court Order of Nainital
नैनीताल। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीतू शर्मा की अदालत ने कलावती कालोनी हल्द्वानी में मसाले की दुकान में चोरी करने के आरोपी की जमानत खारिज कर दी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष ने न्यायालय को बताया कि मूल रूप से शिव विहार दिल्ली निवासी डेविड पुत्र प्रेम शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तीन जनवरी 2022 को उनकी हल्द्वानी स्थित दुकान से चोरों ने मसालों के कई कट्टे चोरी कर लिए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही टेंपो चालक गगन पुत्र राम विलास निवासी पूर्वी चंपारण बिहार को टेंपो नंबर यूके 4 टीवी 1741 के साथ गिरफ्तार किया। टेंपो में पुलिस ने साबुत जीरे के कई कट्टे बरामद किए। जबकि चोरी का शेष माल टेंपो चालक ने बनभूलपुरा में अब्दुल की दुकान से बरामद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बचाव पक्ष की ओर से मंगलवार को आरोपी टेंपो चालक की जमानत अर्जी न्यायालय में पेश की। अभियोजन की ओर से जमानत का विरोध किया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed