फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Counseling regarding transfer of LT teachers and establishment of posts on 19th

Nainital News: एलटी के शिक्षकों के स्थानांतरण में पद स्थापना को लेकर काउंसलिंग 19 को

Fri, 12 Jul 2024 06:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 12 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Counseling regarding transfer of LT teachers and establishment of posts on 19th
नैनीताल। माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापकों (एलटी) के स्थानांतरण में पद स्थापना को लेकर 19 जुलाई से नैनीताल में काउंसलिंग होने जा रही है। विभाग की ओर से शिक्षकों के स्थानांतरण में पद स्थापना को लेकर इस बार काउंसलिंग के माध्यम से विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से स्थानांतरण के लिए पात्र शिक्षकों की सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा (कुमाऊं) लीलाधर व्यास ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में सहायक अध्यापकों (एलटी) की काउंसलिंग प्रक्रिया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में सुबह 10 बजे से की जाएगी। स्थानांतरण के लिए पात्र शिक्षकों के काफी आवेदन आने के करण उक्त प्रक्रिया पांच दिनों तक चलेगी। 19 जुलाई को सुगम से दुर्गम और महिला शाखा के अंतर्गत सभी श्रेणियों के शिक्षकों की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग में प्रतिभाग करने वाले शिक्षक का प्रोफाइल और आधार कार्ड अनिवार्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed