फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corporation's fleet faltered due to stoppage of operation of diesel buses on Delhi route

Nainital News: दिल्ली रूट पर डीजल बसों का संचालन बंद होने से लड़खड़ाया निगम का बेड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Corporation's fleet faltered due to stoppage of operation of diesel buses on Delhi route
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार डीजल बसों को आनंदविहार नहीं आने दे रही है। इस कारण दिल्ली जाने वाली डीजल बसों का संचालन रविवार को बंद कर दिया गया। केवल सीजएनजी बसों को ही दिल्ली भेजा जा रहा है। ऐसे में रोडवेज बसों से दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिवाली त्योहार नजदीक है ऐसा ही रहा तो दिल्ली से हल्द्वानी सहित कुमाऊं आने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। हालांकि रोडवेज प्रबंधन दिल्ली सरकार के उच्च अधिकारियों से बात कर रहा है। ट्रायल के तौर पर रोडवेज प्रबंधन ने एक डीजल बस हल्द्वानी से दिल्ली भेजी है।
विज्ञापन


दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली परिवहन विभाग ने दो नवंबर को बीएस थ्री के पेट्रोल और बीएस फोर के डीजल वाहनों के संचालन पर पाबंदी लगा दी थी। शुक्रवार को दिल्ली पहुंचीं हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की डीजल बसों को वापस लौटा दिया था। शनिवार को भी दिल्ली रूट पर जाने वाली करीब चार बसों का संचालन बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी डिपो स्टेशन प्रभारी इंद्रा भट्ट ने बताया कि रविवार की सुबह से ही दिल्ली जाने वाली डीजल बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। कहा कि एक डीजल बस को दिल्ली भेजा गया है। 13 सीएनजी अनुबंधित बसों को ही दिल्ली आनंद विहार भेजा गया है। उधर एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि दिल्ली के अधिकारियों से बात चल रही है। उन्होंने छूट देने की बात कही है। जल्द ही इसका निस्तारण कर लिया जाएगा।



डीजल बसें नहीं चलीं तो ढीली होगी यात्रियों की जेब
हल्द्वानी।
दिवाली में दिल्ली से सैकड़ों लोग दिवाली मनाने घर आते हैं। त्योहार में रोडवेज प्रबंधन दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन करता है। इसके बाद भी पूरे यात्रियों को नहीं ला पाता है। यही हाल रहा तो रोडवेज प्रबंधन अतिरिक्त बसें दिल्ली भेजना तो दूर, रोजाना भेजी जा रहीं बसों के बराबर भी बसें नहीं भेज पाएगा। इससे लोगों को मजबूरी में प्राइवेट टैक्सी, बसों में हल्द्वानी आना होगा। इससे यात्रियों की जेब ढीली होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed