फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corporation received 10 objections in property tax matter

Nainital News: संपत्ति कर मामले में निगम के पास आईं 10 आपत्तियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Corporation received 10 objections in property tax matter
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी ने भवन और संपत्ति कर में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी प्रस्तावित कर आपत्तियां मांगी थी। निगम के पास संपत्ति कर को लेकर 10 आपत्तियां आई हैं। नगर निगम इन आपत्तियों का निस्तारण करेगा। इसके बाद ही संपत्ति कर में बढ़ोतरी करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम प्रत्येक चार साल बाद भवन कर बढ़ाता है। नगर निगम ने 18 अगस्त को जारी विज्ञप्ति में कहा कि निगम ने संपत्ति और भवन कर में न्यूनतम मासिक किराया दर में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की है।
विज्ञापन

कहा कि बढ़ोतरी की परिधि में आने वाले संपत्ति स्वामी 15 दिन के अंदर लिखित आपत्ति और सुझाव नगर निगम के कार्यालय के कक्ष संख्या 16 में दे सकते हैं। 15 दिन के बाद आने वाली आपत्ति एवं सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा। दो सितंबर को आपत्ति दर्ज करने की अंतिम समय सीमा समाप्त हो गई है। देर शाम तक 10 आपत्तियां आई थीं। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि जल्द ही इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed