फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corona: raid in 21 establishments on complaint

कोरोना : शिकायत पर 21 प्रतिष्ठानों में छापे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Corona: raid in 21 establishments on complaint
नैनीताल में खाद्य आपूर्ति के अधिकारी जांच करते हुए। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी की शिकायतें मिलने के बाद बृहस्पतिवार को डीएम सविन बंसल के निर्देश पर अधिकारियों ने नैनीताल में मेडिकल स्टोर समेत 21 दुकानों में छापा मारा।
विज्ञापन

टीम को फार्मेसी पर आठ डिस्पोजेबल फेस मास्क और एक किराना स्टोर पर सैनिटाइजर के 15 पीस मिले। अधिकांश प्रतिष्ठानों पर मास्क और सैनिटाइजर का स्टॉक नहीं मिला। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान स्वामियों को निर्देश दिए कि वह मास्क और सैनिटाइजर स्टॉक का रिकार्ड रखें और बिक्री के साथ कैश मेमो भी उपलब्ध कराएं। छापेमार टीम में जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, तहसीलदार भगवान सिंह चौहान, पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी आदि रहे। हालांकि छापे के दौरान कालाबाजारी और अवैध भंडारण का मामला नहीं मिला।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि संक्रमण के दौरान कोई भी कारोबारी सैनिटाइजर एवं मास्क की कालाबाजारी न करे। जिले में चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। कालाबाजारी करने वालों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed