फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corona patient escaped from STH

एसटीएच से फरार हुआ कोरोना मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Corona patient escaped from STH
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के वार्ड से बृहस्पतिवार की शाम एक और कोरोना पॉजिटिव भाग गया। पुलिस की जांच से पता चला कि वह चोरी के मामले में आरोपी है। हालांकि उसे जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन

बरेली जिले के बहेड़ी बाजार की मुड़िया निवासी नीरज मौर्या उर्फ छोटू को लालकु्आं पुलिस ने 27 अगस्त को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी कोरोना पॉजिटिव है। इसी कारण जेल अधिकारियों ने उसे नैनीताल जेल में दाखिल नहीं किया। इलाज कराने के लिए उसे एसटीएच के वार्ड एच में भर्ती कराया गया। मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम तीन बजकर 45 मिनट पर अस्पताल के वार्ड से भाग निकला। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने बताया कि उसको बुधवार को ही चोरी के मामले में जमानत मिल गई थी। इलाज के बाद वह छूट जाता, लेकिन अचानक गायब हो गया। पुुलिस ने भी जमानत मिलने के कारण उसके ऊपर निगरानी बंद कर दी थी। उसके भागने की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई। तलाश करने के लिए पुलिस ने राजपुरा में छापा मारा लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

एसटीएच से भागने पर मरीज के खिलाफ केस
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल से भागे कोरोना पॉजिटिव मरीज के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह बताया कि किच्छा का रहने वाला कोरोना पॉजिटिव मरीज एक अगस्त को अस्पताल से भाग गया था। पुलिस ने उसे घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने मरीज के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में सैंपल नहीं देने पर पुलिस बुलाई
हल्द्वानी। गली नंबर दो कुल्यालपुरा में कोरोना जांच के लिए सैंपल देने से इनकार करने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को पुलिस बुलानी पड़ी। यहां कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जांच के लिए सभी परिवारों का सैंपल लेना शुरू किया था। इस बीच कुछ लोगों ने सैंपल देने से इनकार कर दिया। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने लोगों को समझाया तो वे सैंपल देने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed