फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corbett Park became Sartaj once again

Nainital News: एक बार फिर कॉर्बेट पार्क बना सरताज

Sun, 30 Jul 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 30 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Corbett Park became Sartaj once again
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को बाघों की राजधानी ऐसे ही नहीं कहा जाता है, दरअसल देश में 53 टाइगर रिजर्व है और कॉर्बेट पार्क में 260 बाघ रिकॉर्ड हुए है। बाघों के बेहतर संरक्षण का नतीजा है कि यहां बाघों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

एनटीसीए की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में इस बार 260 बाघ रिकॉर्ड हुए। पिछली गणना में बाघों की संख्या 231 थी। हालांकि अब 319 बाघ रिकॉर्ड हुए, लेकिन इन बाघों का रामनगर वन प्रभाग, तराई वन प्रभाग में आना-जाना रहता है। ऐसे में कॉर्बेट पार्क में केवल 260 बाघों को ही चिह्नित किया गया है। राजाजी पार्क में 54, पीलीभीत में 63, दुधवा में 135 आदि टाइगर रिजर्व रहे। कॉर्बेट पार्क में सबसे ज्यादा बाघ है, ऐसे में यहां बाघ बढ़ने के साथ ही चुनौतियां भी काफी है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को पार्क प्रशासन की ओर से लिविंग विद टाइगर और लैपर्ड चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत स्थानीय जनता को जागरूक किया जा रहा है कि वह इस तरह वन्यजीवों के साथ रह सके। कॉर्बेट पार्क निदेशक डा. धीरज पांडेय ने बताया कि बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है और इस बार 260 बाघ चिन्हित हुए है। यह सभी के प्रयासों से परिणाम है।
विज्ञापन


--
सर्वाधिक बाघों वाले राज्य

राज्य संख्या
मध्य प्रदेश 785
कर्नाटक 563

उत्तराखंड 560
महाराष्ट्र 444

तमिलनाडु 306
नार्थ ईस्ट, ब्रह्मपुत्र 236

असोम 227
केरल 213
उत्तर प्रदेश 205
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed