फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corbett Bijrani Zone will open from October 15 Online Booking Website Lilink

Nainital: पर्यटकों के लिए खुशखबरी, 15 अक्तूबर से खुलेगा कॉर्बेट बिजरानी जोन, ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

Wed, 12 Oct 2022 06:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2022 06:43 PM IST
सार

कॉर्बेट निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि बिजरानी जोन 15 अक्तूबर से खुल जाएगा। बारिश से सफारी वाले मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में नया पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले मार्गों की मरम्मत आदि कराई जा रही है।

विज्ञापन
Corbett Bijrani Zone will open from October 15 Online Booking Website Lilink
corbett tiger reserve - फोटो : google

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क का बिजरानी जोन 15 अक्तूबर को खोला जाएगा। विभाग इस जोन को खोलने की तैयारी में जुट गया है। अभी बारिश से खराब हुईं सड़कों को ठीक करने का काम चल रहा है। कार्बेट पार्क का ढिकाला जोन 15 नवंबर से खुलेगा। इस जोन की ऑनलाइन बुकिंग एक अक्तूबर से शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


हर साल मानसून को देखते हुए 15 जून को कॉर्बेट में पर्यटन गतिविधियां बंद कर दी जाती हैं। ढेला और झिरना जोन को सालभर खोला जाता है। पार्क अधिकारियों के अनुसार ढेला, झिरना, बिजरानी, पाखरो, दुर्गा देवी आदि जोन में पर्यटक भ्रमण करते हैं। ढिकाला, बिजरानी, ढेला आदि जोन में डे विजिट के साथ ही रात्रि विश्राम की व्यवस्था की भी जाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Amar Ujala Exclusive:  टैक्सी में बैठने में घटती है अफसरों की शान, बदल दी पीली पट्टी की पहचान, पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉर्बेट भ्रमण के लिए पर्यटकों को वेबसाइट corbettonline.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ती है। कॉर्बेट निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि बिजरानी जोन 15 अक्तूबर से खुल जाएगा। बारिश से सफारी वाले मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में नया पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले मार्गों की मरम्मत आदि कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed