{"_id":"675f359e1367ca01d00e83c4","slug":"convocation-ceremony-today-at-dsb-campus-preparations-complete-nainital-news-c-238-1-shld1020-110406-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डीएसबी कैंपस में दीक्षांत समारोह आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डीएसबी कैंपस में दीक्षांत समारोह आज, तैयारी पूरी
Mon, 16 Dec 2024 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि में सोमवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए पूर्वाभ्यास में प्रतिभाग किया। दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की ओर से विद्यार्थियों को पदक और उपाधि दी जाएगी।
डीएसबी कैंपस के एएन सिंह सभागार में रविवार को दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर रहीं। आयोजकों की ओर से पदक और उपाधि लेने वाले विद्यार्थियों के साथ पूर्वाभ्यास किया गया। विवि ने दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न पदक प्राप्त करने वाले 70 छात्र-छात्राओं की सूची जारी की है।
समारोह में 70 छात्र-छात्राओं को 90 पदक और कुल 19,570 विद्यार्थियों को स्नातक या स्नातकोत्तर की उपाधि दी जाएगी। वहीं, 201 शोध विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। इसके अलावा अंचलेश कुमार को डीलिट और डॉ. विनीता फर्त्याल को डीएससी की उपाधि दी जाएगी। रविवार को पूर्वाभ्यास में कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल, निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा आदि थे।