फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Convict arrested with hashish sentenced to five years rigorous imprisonment

Nainital News: चरस के साथ गिरफ्तार दोषी को पांच वर्ष का कठोर कारावास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Convict arrested with hashish sentenced to five years rigorous imprisonment
नैनीताल। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट विक्रम ने 370 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए मुक्तेश्वर निवासी राम सिंह को पांच वर्ष का कठोर कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।अभियोजन के अनुसार 19 सितंबर 2017 को एसओ नीरज भाकुनी, कांस्टेबल ललित मोहन के साथ राजकीय वाहन से गश्त पर थे। इसी दौरान अल्टो वाहन को गुलाबघाटी में पुलिस ने रोका तो चालक तेज गति से वाहन भगाने लगा। पुलिस ने चौकी के पास बैरियर लगाया। इस पर वाहन चालक वापस जाने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वाहन स्वामी कुंदन सिंह और राम सिंह निवासी थलाड़ी क्वैदल थाना मुक्तेश्वर व राजेंद्र सिंह की तलाशी ली। पुलिस ने कुंदन के पास 400 ग्राम, राम सिंह के पास 370 ग्राम और राजेंद्र के पास 405 ग्राम चरस बरामद की। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने राम सिंह को पांच वर्ष के कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई। दो अन्य आरोपियों के पूर्व में ही जुर्म इकबाल के कारण उनके मामले निस्तारित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed