फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Convenor of Yuva Chetna Rohit Kumar Singh said that the people of the country are with Pm Narendra Modi

Uttarakhand: नैनीताल में युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह बोले- देश की जनता पीएम नरेंद्र मोदी के साथ

Sun, 02 Jun 2024 07:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 02 Jun 2024 07:05 PM IST
सार

नैनीताल में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। इस दौरान रोहित कुमार सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Convenor of Yuva Chetna Rohit Kumar Singh said that the people of the country are with Pm Narendra Modi
रोहित कुमार सिंह, राष्ट्रीय संयोजक, युवा चेतना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी ने 50-55 सालों तक देश पर राज किया और जनता को मूर्ख बनाया। अब जनता उनके झूठ में नहीं फंसने वाली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी वंशवादी राजकुमारों के संरक्षक हैं। खेत में खुरपी चलाने वाले किसान-मजदूर की संतानों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हम अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Nikay Chunav: निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया, आदेश जारी
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश को सुरक्षित मान रहा है। मैं किसी राजनीतिक दल का सदस्य नहीं हूं, लेकिन भारत माता के वैभव की वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थक हूं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 समाप्त हुआ, कश्मीर की प्रगति का मार्ग प्रशस्त हुआ, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिला, नारी वंदन अधिनियम लागू हुआ, गरीब वर्ग से आने वाले सामाजिक न्याय आंदोलन के अगुआ कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान मिला, पूरी दुनिया आज हमारी ओर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार जून को कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन को जनता के मिजाज का पता चल जाएगा। राहुल गांधी मुंगेरी लाल के हसीन सपनों में जी रहे हैं उनका मिथक चार जून को टूट जाएगा। गरीब  वर्ग के समग्र कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अद्भुत कार्य किया है। युवा चेतना गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक जिंदा हूं तब तक परिवारवादी शक्तियों के खिलाफ लड़ता रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed