{"_id":"665c31fffb59069f59023757","slug":"uttarakhand-nikay-chunav-2024-tenure-of-administrator-extended-for-three-months-2024-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Nikay Chunav: निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Nikay Chunav: निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया, आदेश जारी
Sun, 02 Jun 2024 02:23 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:23 PM IST
सार
Uttarakhand Nikay Chunav 2024: दिसंबर से सभी नगर निकायों में कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रशासक तैनात हो गए थे। जिनका कार्यकाल आज समाप्त हो रहा था।
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव न हो पाने के कारण शासन ने प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह और बढ़ा दिया है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। 31 मई को प्रशासकों का छह माह का कार्यकाल पूरा हो गया था।
विज्ञापन
प्रदेश में नौ नगर निगम समेत कुल 102 नगर निकाय हैं, इनमें आठ नगर निगम समेत 93 नगर निकायों में चुनाव न होने से दिसंबर 2023 में प्रदेश सरकार ने छह माह के लिए जिलाधिकारियों को प्रशासक तैनात कर दिया था। लेकिन इस बीच भी निकाय चुनाव नहीं हो पाए और 31 मई को प्रशासकों का कार्यकाल पूरा हो गया। अब शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव आरके सुंधाशु ने तीन माह के लिए प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand Exit Poll: मतगणना से पहले एग्जिट पोल की मीठी डोज से भाजपा गदगद, पांचों सीटों पर जीत की उम्मीद
विज्ञापन
आदेश के अनुसार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने में देरी हुई है। इससे देखते हुए प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाया गया। बता दें कि 2018 में प्रदेश में नगर निकायों में चुनाव हुए थे। जिनका पांच साल का कार्यकाल एक दिसंबर को खत्म हो गया था। लेकिन निकाय चुनाव नहीं हो पाए। नगर निकायों का कामकाज सुचारू से चलाने के लिए जिलाधिकारियों को छह माह के लिए प्रशासक नियुक्ति किया था।