फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Contract driver-operators demonstrated, said - did not pay salary for two months, now conspiracy to get fired.

संविदा चालक-परिचालकों ने किया प्रदर्शन, बोले- दो माह से नहीं दिया वेतन, अब नौकरी से निकालने की साजिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Contract driver-operators demonstrated, said - did not pay salary for two months, now conspiracy to get fired.
टनकपुर बस स्टेशन मैं प्रदर्शन करते रोडवेज के संविदा चालक परिचालक - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। कोरोना महामारी के दौर में दो माह से वेतन नहीं मिलने और अब दोबारा अनुबंध के आदेश से रोडवेज के संविदा चालक-परिचालकों में भारी आक्रोश है। उन्होंने वेतन भुगतान और नए अनुबंध के आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि इस कठिन दौर में निगम प्रबंधन का ऐसा उत्पीड़नात्मक कदम कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
संविदा चालक-परिचालक सोमवार की सुबह बस स्टेशन के विश्राम भवन में एकत्र हुए और सामाजिक दूरी बनाकर निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में संविदा चालक-परिचालकों ने प्रवासियों को घरों तक पहुंचाने में अपनी सुरक्षा को खतरे में डालकर पूरी निष्ठा से सेवा दी, लेकिन अब तक दो माह का वेतन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
परिवार के पालन-पोषण में पहले से आर्थिक तंगी झेल रहे संविदा चालक-परिचालकों को अब नया अनुबंध कर निकालने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने दो टूक कहा है कि सरकार और निगम प्रबंधन की इस मंशा को सफल नहीं होने दिया जाएगा। अपने हक के लिए कर्मचारी कोई भी कदम उठाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन में दीपक अधिकारी, आकाश सागर, मो. शेर, चंद्र बल्लभ जोशी, माधव लाल, दीपक शर्मा, बद्री दत्त, प्रयाग सिंह, नवीन चंद्र जोशी, उमेद सिंह, प्रेम सिंह, देवेंद्र बिष्ट, जगत सिंह सामंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed