{"_id":"69f8ec7b122bf64de10f3c38","slug":"construction-work-on-the-bus-port-has-begun-it-will-be-ready-by-september-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-6319-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बस पोर्ट का निर्माण कार्य शुरू, सितंबर तक तैयार होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बस पोर्ट का निर्माण कार्य शुरू, सितंबर तक तैयार होगा
Tue, 05 May 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 05 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में बन रहे बस पोर्ट के लिए शासन की ओर से कार्यदायी संस्था को बजट आवंटित कर दिया गया है। उम्मीद है कि सितंबर तक बस पोर्ट तैयार हो जाएगा। यहां वर्ष 2020 में बस पोर्ट बनाने की स्वीकृति मिलने के बाद 50 करोड़ 14 लाख रुपये से कार्य शुरू हुआ। इसमें वर्कशॉप, रेस्टोरेंट, पार्किंग, शौचालय, दुकानें, प्रतीक्षालय कक्ष, रोड, एसटीपी समेत अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसका 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया था लेकिन शासन की ओर से विगत तीन माह से 21 करोड़ 43 लाख रुपये का बजट रोक दिया था। इससे बस पोर्ट का निर्माण कार्य बीते 10 माह से लटका था। डिपो के एआरएम नवीन आर्या ने बताया कि शासन की ओर से बजट जारी हो गया है। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि सितंबर तक बस पोर्ट का कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन