{"_id":"67f6dd3ae4f45ad5a20a6c12","slug":"construction-work-kalu-siddha-temple-completed-month-haldwani-news-c-8-1-hld1029-542145-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: महीने भर में पूरा हो जाएगा कालू सिद्ध मंदिर का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: महीने भर में पूरा हो जाएगा कालू सिद्ध मंदिर का निर्माण कार्य
Thu, 10 Apr 2025 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्राचीन कालू सिद्ध मंदिर के नए भवन का निर्माण कार्य का बुधवार को एसडीएम परितोष वर्मा ने जायजा लिया। पता चला कि एक माह के भीतर पूरा करा लिया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
नैनीताल रोड के चौड़ीकरण के दायरे में कालू सिद्ध मंदिर भी आया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर शिफ्ट करने के लिए मंदिर के मुख्य महंत और अन्य साधु संतों से वार्ता की थी। मौजूदा मंदिर के नजदीक ही थोड़ा पीछे हटाकर नया भवन बनाने पर सहमति बन गई थी। इसके बाद पिछले कुछ समय से नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बुधवार को निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष महंत कालू गिरी समेत कई साधु-संत मौजूद रहे।
एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा कि मंदिर के नए स्वरूप को भव्य और दिव्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर निर्माण का कार्य मंदिर समिति और साधु-संतों से विमर्श के बाद ही किया जा रहा है। ताकि धार्मिक परंपराओं और भावनाओं का पूरा ख्याल रखा जा सके।