{"_id":"6909169e344747190d068804","slug":"construction-of-tube-wells-along-with-lift-irrigation-scheme-from-district-plan-haldwani-news-c-418-1-shld1006-732-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जिला योजना से लिफ्ट सिंचाई योजना के साथ ट्यूबवेल निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जिला योजना से लिफ्ट सिंचाई योजना के साथ ट्यूबवेल निर्माण
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। सिंचाई के लिए जिला योजना से नलकूप डिवीजन को ट्यूबवेलों और लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इससे ओखलकांडा के खनस्यूं और भीमताल के अलचौना में लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण किया जाएगा।
हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग क्षेत्र में 200 ट्यूबवेलों का मरम्मत कार्य करने के साथ विस्तारीकरण किया जाएगा। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि जिला योजना से धनराशि जारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लिफ्ट सिंचाई योजना और ट्यूबवेलों के मरम्मत कार्य से किसानों और ग्रामीणों की फसलों को सिंचाई के साथ पीने के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।