फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Construction of STP started with Bhoomi Poojan, Bhoomi Poojan done in presence of MP Ajay Bhatt and MLA Bansidhar Bhagat

भूमि पूजन के साथ एसटीपी का निर्माण शुरू, सांसद अजय भट्ट और विधायक बंशीधर भगत की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Construction of STP started with Bhoomi Poojan, Bhoomi Poojan done in presence of MP Ajay Bhatt and MLA Bansidhar Bhagat
28 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नारियल फोड़कर सीवेज प्लांट का शि - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। शहर के लिए प्रस्तावित कुमाऊं के सबसे बड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू कर दिया गया है। नगर निगम मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट और विधायक बंशीधर भगत की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन

मेयर डॉ. रौतेला ने कहा कि एसटीपी के बनने से शहर की बड़ी समस्या का समाधान होगा। एसटीपी नहीं होने से वर्तमान में सीवर निस्तारित कराना बड़ी चुनौती है। सांसद भट्ट और विधायक भगत ने एसटीपी निर्माण को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। जलनिगम के अधिशासी अभियंता एके कटारिया ने बताया कि एसटीपी निर्माण के लिए अमृत योजना के तहत 3558.72 लाख रुपया स्वीकृत किया है। प्रस्तावित एसटीपी की प्रतिदिन 28 एमएलडी सीवर शोधन क्षमता होगी। वर्तमान में पांच हेक्टेयर भूमि में 28 एमएलडी का प्लांट बनाया जाना है।
विज्ञापन

योजना पूर्ण होने पर नगर निगम के 33 वार्डों की लगभग 2,61 लाख जनसंख्या लाभान्वित होगी। पांच साल तक एसटीपी का संचालन और रखरखाव निर्माण कराने वाले ठेकेदार को करना होगा। कार्यक्रम में केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विनीत अग्रवाल, मजहर नईम नवाब, अजय राजौर, पार्षद धीरेंद्र रावत, प्रमोद तोलिया, नरेंद्रजीत सिंह रोडू आदि मौजूद थे। संचालन सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed