फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Construction of hill depot is incomplete, roadways workers are in danger...

Nainital News: परिचालक ने 11 सवारियों से रुपये लिए लेकिन टिकट नहीं बनाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Construction of hill depot is incomplete, roadways workers are in danger...
हल्द्वानी। कुछ परिचालक त्योहार के मौके पर निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली से हल्द्वानी आ रही एक रोडवेज बस में 11 यात्री बे टिकट पकड़े गए। यात्रियों ने सचल दल को बताया कि परिचालक जोगेंद्र सिंह ने किराये के रुपये ले लिए थे लेकिन टिकट नहीं दिए।
विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो की बस संख्या (यूके04-पीए 1094) सोमवार को दिल्ली से हल्द्वानी आ रही थी। बिलासपुर के पास जांच में 11 यात्रियों के पास टिकट नहीं मिला। इसमें हल्द्वानी के पांच और छह यात्री अन्य स्टाॅपेज के थे। पूछताछ में पता चला कि चालक ने सवारियों से किराया लिया था लेकिन टिकट नहीं बनाया। परिचालक ने टिकट राशि से करीब चार हजार रुपये का घपला किया था। मंडलीय प्रबंधक के सचल दल में सहायक यातायात निरीक्षक राजकुमार सहित दो अन्य निरीक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन




नियमित परिचालक को ड्यूटी से हटा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद निलंबन की कार्रवाई के साथ ही ट्रांसफर समेत अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सुरेंद्र सिंह बिष्ट, एआरएम, हल्द्वानी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed