फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Constable and SI recruitment will start in August: DGP

अगस्त में शुरू होगी कांस्टेबल और एसआई भर्ती : डीजीपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Constable and SI recruitment will start in August: DGP
नैनीताल। डीजीपी अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को नैनीताल पहुंचने के बाद कहा कि पुलिस विभाग में लंबित कांस्टेबल व उप निरीक्षकों की भर्ती अगस्त 2021 तक हर हाल में शुरू हो जाएगी। उन्होंने महिला अपराध, साइबर, सड़क दुर्घटना और नशे की रोकथाम को प्राथमिकता बताते हुए योजना बनाने की बात कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीजीपी अशोक कुमार नैनीताल क्लब पहुंचे। डीजीपी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि विभाग में रिक्त चल रहे पदों पर कोविड के चलते नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। कहा कि वर्तमान में विभागीय प्रमोशन के बाद कर्मियों के प्रशिक्षण भी चल रहे हैं। अगस्त तक 2500 कांस्टेबल के साथ ही 130 पदों पर एसआई की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कर्मियों का ग्रेड-पे बढ़ाने के लिए सरकार के सामने बात रखी गई है। इधर सरकार ने भी कमेटी गठित की है। विभाग को ओर से भी मुख्यालय स्तर पर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो पुलिसकर्मियों की मांग को सरकार तक पहुंचाएगी। इस दौरान आईजी अजय रौतेला, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एएसपी देवेंद्र पींचा आदि थे। संवाद
विज्ञापन

महिला और साइबर अपराध रोकना प्राथमिकता
नैनीताल। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में महिला और साइबर अपराध, सड़क दुर्घटना और नशे के कारोबार रोकना उनकी प्राथमिकता में है। इसे लेकर योजना बनाई जा रही है। नशे की रोकथाम के लिए कार्रवाई में सेक्शन 29 को जोड़ा गया है। इससे नशा बेचने वाले से किसी अन्य व्यक्ति का संबंध होने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकेगी। कहा कि कोरोना काल में अपराध नियंत्रण के साथ जनसेवा के लिए भी पुलिस अभियान चला रही है। संस्थाओं की सहायता लेकर भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने और बच्चों को शिक्षा की ओर बढ़ाने के लिए 15 अगस्त के बाद अभियान मुक्ति को नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed