फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congressmen took to the streets demanding the creation of a revenue village

Nainital News: राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Sun, 07 Jul 2024 06:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 07 Jul 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took to the streets demanding the creation of a revenue village
लालकुआं में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने, शहीद मोहन नाथ गोस्वामी मिनी स्टेडियम शीघ्र शुरू करने, लावारिस जानवरों की समस्या से निजात दिलाने, विद्युत- पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने लालकुआं में पैदल मार्च कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में होली ट्रिनिटी स्कूल के प्रांगण में एकत्र हुए और वहां से कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा लेकर तहसील तक पैदल मार्च निकाला। तहसील पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जनहितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम 15 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार मनीषा बिष्ट को दिया। इस दौरान मुख्य रूप से हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, पप्पू चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुमका, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed