फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congressmen took out rally against government

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली रैली

Mon, 19 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)। Updated Mon, 19 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out rally against government
कांग्रेस रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने रविवार को भाजपा हिसाब दो-जवाब दो रैली निकाली। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर काला धन वापस लाने के मामले में देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जो वायदे किए थे, उनमें मोदी सरकार विफल रही है। 
विज्ञापन


मल्लीताल मैदान से शुरू हुई रैली मल्लीताल बाजार होते हुए तिकोनिया तक पहुंची। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने राज्य की घोर उपेक्षा की है। काले धन के मुद्दे पर मोदी और उनके मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं और आम जनता को नहीं पता कि उसके अच्छे दिन कब आएंगे।
विज्ञापन


रैली में विधानसभा प्रभारी जितेंद्र सरस्वती, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश लाल वर्मा, गोविंद सिंह नेगी, राम सिंह कैड़ा, जया बिष्ट, पुष्कर सिंह मेहरा, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह नेगी, कृपाल सिंह मेहरा, केदार पलड़िया, डॉ. हीश बिष्ट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नौलिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी, ब्लॉक अध्यक्ष खष्टी राघव, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा आर्या समेत भीमताल, धारी, रामगढ़ और ओखलकांडा ब्लाकों से आए कार्यकर्ता व पदाधिकारी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed