{"_id":"669f04ab62d50303570c18c7","slug":"congressmen-staged-a-sit-in-protest-to-build-a-bridge-over-sher-and-surya-drain-haldwani-news-c-305-1-cga1001-100396-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शेर और सूर्या नाले पर पुल बनाने को कांग्रेसियों ने धरना देकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शेर और सूर्या नाले पर पुल बनाने को कांग्रेसियों ने धरना देकर किया प्रदर्शन
Tue, 23 Jul 2024 06:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
सूर्या नाला पर धरना प्रर्दशन करते कांग्रेसी। संवाद
चोरगलिया (नैनीताल)। हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग पर शेर व सूर्या नाले पर पुल निर्माण एवं चोरगलिया क्षेत्र को नन्धौर नदी से बाढ़ से बचने को स्थायी समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सूर्या नाला पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
धरनास्थल पर कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता बार-बार झूठ बोलकर शेर नाला व सूर्य नाला पर पुल निर्माण की बात कह कर जनता को बरगला रहे हैं। कांग्रेसी राजेंद्र सिंह खानवाल एवं नंदन दुर्गापाल ने कहा कि नन्धौर की बाढ़ से चोरगलिया क्षेत्र में भारी भू कटाव हो रहा है परंतु अभी तक सरकार की ओर से कोई उपाय नहीं किए गए हैं। अगर जल्द ही शेर नाला एवं सूर्या नाला पर पुल निर्माण एवं नन्धौर नदी से बाढ़ का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। इस मौके पर हेमंत बगड़वाल, कुंदन सिंह मेहता, नीरज रैकवार, अर्जुन बिष्ट, पान सिंह मेवाड़ी, प्रहलाद सिंह, ऊर्वा दत्त जोशी, इंद्रपाल आर्या, महिपाल रैक्वाल आदि मौजूद थे। संवाद