फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congressmen gathered to welcome Executive District President Rahul Chimwal

Nainital News: कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल के स्वागत में उमड़े कांग्रेसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Congressmen gathered to welcome Executive District President Rahul Chimwal
हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली में नव निर्वाचित ‌कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, प्रदेश अध?
हल्द्वानी। कांग्रेस के नैनीताल जिले के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल के स्वागत कार्यक्रम में काफी तादात में कांग्रेसी मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि जिले में कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ काम करेगी। जिलाध्यक्ष छिम्वाल ने कहा कि वह सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेसियों ने कठघरिया में नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल का स्वागत किया। इसके बाद रैली के रूप में कार्यकर्ता स्वराज आश्रम तक पहुंचे। यहां प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि राहुल पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस यहां मजबूती के साथ काम करेगी।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। भाजपा के खिलाफ मजबूत लड़ाई में कांग्रेस मजबूती के साथ अपनी लड़ाई लड़ेगी। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पार्टी ने युवा चेहरे को कार्यकारी जिलाध्यक्ष की कमान दी है। इससे पार्टी संगठन मजबूती के साथ काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, संजय किरौला, दीप सती, भागीरथी बिष्ट, राजेेंद्र खनवाल, बालम बिष्ट, विजय सिजवाली, हेमंत सिंह बगड्वाल, एनबी गुणवंत, हरीश मेहता, प्रकाश पांडे, शशि वर्मा, शोभा बिष्ट, नीमा भट्ट, विद्या देवी, सरस्वती देवी, कमला तिवारी, शकील सलमानी, हाजी सोहेल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed