{"_id":"698b98b7731c29ac0405b578","slug":"congress-workers-protested-against-bjp-workers-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-3754-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कांग्रेसियों ने भाजपाइयों के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कांग्रेसियों ने भाजपाइयों के खिलाफ किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
भवाली में विरोध प्रदर्शन करने के साथ भाजपाईयों का पुतला दहन करते लोग। संवाद
Link Copied
भवाली (नैनीताल)। नगर में मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे और समाजसेवी शीलू कुमार के नेतृत्व में लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि पालिका भाजपा के कुछ नेताओं के दबाव में भवाली शहर में वर्षों से नजूल भूमि पर बसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के नोटिस भेज रही है जो गलत है। लोगों ने पालिका, भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंंने कहा कि भवाली जैसे शांत इलाके का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना बेहद निंदनीय है। मगर एक आरोपी की वजह से भवाली में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। नाराज लोगों ने पालिका से भवाली चौराहे तक जुलूस निकालते हुए विरोध प्रदर्शन कर भाजपा नेताओं के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला दहन किया। नगर पालिका से नजूल भूमि में बसे लोगों को फ्री-होल्ड कर नियमितीकरण की मांग की। ईओ को ज्ञापन सौंपकर कहा कि लोगों को नोटिस भेजे गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ईओ सुधीर कुमार ने कहा कि पालिका की ओर से गठित टीम भूमि से संबंधित दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच करेगी। इस दौरान सभासद किशन अधिकारी, पवन रावत, सुमित सिंह, प्रदीप आर्य, कबीर साह, फरदीन अंसारी, दीपक आर्या, रहमान कुरैशी, जावेद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।