फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress protest against NEET paper leak in haldwani

Haldwani: नीट पेपर लीक केस, विरोध में कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला, शिक्षा मंत्री से मांग इस्तीफा

Fri, 21 Jun 2024 06:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 21 Jun 2024 06:23 PM IST
सार

हल्द्वानी में नीट के साथ-साथ नेट पेपर लीक मामले की गंभीरता का संज्ञान लेते हुए आज महानगर कांग्रेस ने महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया। 

विज्ञापन
Congress protest against NEET paper leak in haldwani
नीट पेपर लीक केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में नीट के साथ-साथ नेट पेपर लीक मामले की गंभीरता का संज्ञान लेते हुए आज महानगर कांग्रेस ने महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया। एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि नीट और नेट पेपर लीक मोदी सरकार की एक बड़ी असफलता है।

विज्ञापन


नीट के साथ-साथ नेट पेपर लीक का मामला भी सामने आया है। लेकिन अभी तक केंद्र सरकार द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, इससे स्पष्ट है कि यह पूरा मामला केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ है। जिसे कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी। जिला महामंत्री मलय बिष्ट और युवा नेता योगेश जोशी ने कहा कि इस प्रकार के प्रमुख पेपर लीक होने से गरीब और मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ केंद्र की सरकार द्वारा किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री को तुरंत नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिये।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Forest Fire: शिशु निकेतन को जंगल की आग ने घेरा, आफत में फंसी 17 बच्चों की जान; मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला दहन करने वालों में महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, कमला सनवाल, जया कर्नाटक, पुष्पा मेहता, पूर्व चैयरमेन हेमंत बगड़वाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुहैल सिद्दीकी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेन्द्र खनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी, पूर्व प्रधान मुकुल बलुटिया, हेमन्त जोशी, गिरीश पांडे, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी जगमोहन बगड़वाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, अमित रावत, विनोद कुमार पिंनु, संदीप भैसोड़ा, सुशील डुंगरकोटी, नितिन भट्ट, गणेश टम्टा, चंदन भाकुनी, शाद अली, आशीष कुढाई, बृजेश कुमार, आशीष बिष्ट, एडवोकेट दानिश, आसिफ आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे और सभी ने एक स्वर में भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारों के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तुरंत इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed