फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress protest against MP Pragya Thakur

सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Congress protest against MP Pragya Thakur
हल्द्वानी पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
हल्द्वानी। महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ एसपी सिटी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सांसद ने संसद में राष्ट्रपिता के कातिल को देश भक्त कहा है। इस मामले में तहरीर देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल और सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे को देश भक्त कहा था। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि सांसद के बोल शर्मनाक हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसपी सिटी ने कहा कि सदन के अंदर की कार्यवाही के मामले में पुलिस कुछ नहीं कर सकती है। इस मौके पर सुहेल सिद्दीकी, इकबाल भारती, हुकुम सिंह कुंवर, नरेंद्र सजवान, दीप चंद्र पाठक, ललित मोहन पांडे, नरेश अग्रवाल, दिवेश तिवारी, आशीष कुड़ाई, सतनाम सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अबु तसलीम, रोहित बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed