{"_id":"61f98decba64330d425dcde8","slug":"congress-news-haldwani-haldwani-news-hld452526110","type":"story","status":"publish","title_hn":"संध्या और संजय छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संध्या और संजय छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित
विज्ञापन
Congress News Haldwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कांग्रेस से बगावत करने और पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी और संजय नेगी को कांग्रेस ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (संगठन) मथुरादत्त जोशी ने बताया कि रामनगर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी और लालकुआं से संध्या डालाकोटी को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होती है।
उन्होंने कहा कि पार्टी से अब कुछ और लोगों को निष्कासित करने जा रही है। बताया कि नैनीताल कांग्रेस कमेटी से बागी उम्मीदवारों के साथ अन्य कांग्रेसियों के संबंध में जानकारी मांगी गई है। कुछ कांग्रेसियों के अभी बागी उम्मीदवारों के साथ प्रचार करने की जानकारी मिली है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी और बागी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे कार्यकर्ताओं को भी निष्कासित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट होकर प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रही है। कहा कि कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता बागी प्रत्याशियों का समर्थन नहीं कर रहा है। अगर कोई कार्यकर्ता बागी प्रत्याशियों का समर्थन करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।