फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress is Dalit and anti-constitutional: Lal Singh

कांग्रेस दलित और संविधान विरोधी : लाल सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Congress is Dalit and anti-constitutional: Lal Singh
नैनीताल। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कांग्रेस को अनुसूचित जाति और संविधान विरोधी बताते हुए कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस अनुसूचित जाति के लोगों को वोट बैंक समझती रही और उन्हें बरगलाकर सत्ता हथियाती रही। कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने अनुसूचित जाति के लोगों को सम्मान दिया है। उन्होंनेे दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा फिर से पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

भाजपा अनुसूूचित जाति मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने नैनीताल पहुंचे लाल सिंह मंगलवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के लोगों का प्यार, विश्वास मिल रहा है। इस आधार पर वह कह सकते हैं कि उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

महंगाई के मुद्दे पर आर्य ने कहा कि महंगाई तो कांग्रेस के जमाने में आसमान छूती थी। आर्य ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां अनुसूचित जाति के लोगों सम्मान हुआ है। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंबा दत्त आर्य समेत कई भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं के स्वागत में ढोल नगाड़ों के साथ निकाली बाइक रैली
नैनीताल। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य व राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल से मल्लीताल तक ढोल नगाड़ों के साथ बाइक रैली निकाली। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंबा दत्त आर्य और वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन पाल के नेतृत्व में निकाली रैली में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य, कमला आर्य, अरविंद पडियार, विक्की राठौर, नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, विश्वकेतु वैद्य, संजीव कुमार, रविंद्र बाली, संजीव कुमार, रोहित भाटिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed