फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Conflict in Kumaun

महिला एकता परिषद की गोष्ठी में उठा बंदरों, जंगली सूअरों का मुद्दा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Conflict in Kumaun
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। महिला एकता परिषद भिकियासैंण की ओर से चौड़ाथल में आयोजित गोष्ठी में बंदरों और जंगली सुअरों की समस्या प्रमुखता से उठी। महिलाओं ने कहा कि जंगली जानवरों के आतंक के चलते पहाड़ की खेती किसानी बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। महिलाओं ने पहाड़ से निरंतर बढ़ रहे पलायन पर भी पीड़ा जाहिर की।
विज्ञापन

महिला एकता परिषद अध्यक्ष दुर्गा बिष्ट की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में सभी महिलाओं ने विशेष रूप से बंदरों, जंगली सुअरों, आवारा जानवरों की समस्या उठाई।
विज्ञापन

कहा कि खेती किसानी बर्बादी हो गई है लोग निरंतर पलायन कर रहे हैं, लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं रह गया है। किसी भी सरकार ने इसके लिए कोई ठोस नीति तक नहीं बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलंग की ग्राम प्रधान हेमा नेगी ने कहा कि सरकार लोगों को राशन तो दे रही है लेकिन सही तरीके से राशनकार्ड नहीं बने हैं। इस कारण कई पात्र लोग छूट चुके हैं।
बाजन की ग्राम प्रधान गायत्री देवी ने बंदरों, सूअरों आदि से खेती को हो रहे नुकसान व बढ़ते पलायन पर चिंता जताई। महिलाओं ने पलायन, रोजगार, खेती, पशुपालन स्वास्थ्य आदि समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
चलो गांव की ओर के संयोजक मोहन कांडपाल ने महिलाओं को मास्क, दवाइयां, सैनिटरी नैपकिन आदि बांटे। अध्यक्ष दुर्गा बिष्ट ने राशन कार्डों की पुन: सर्वे करने की मांग उठाई। महिला एकता परिषद सचिव मधुबाला कांडपाल ने संचालन किया।

गोष्ठी में सर्वसहमति से तय किया कि नवंबर में महिला एकता परिषद का सम्मेलन किया जाएगा। गोष्ठी में सनड़े की अध्यक्ष पुष्पा रावत, बाजन अध्यक्ष कांति देवी, जनरखाणी की अध्यक्ष जानकी देवी, मटेला की भगवती देवी, शिलंग की कमला देवी, चौड़ाखाल की नंदी देवी, बाटुला अध्यक्षा कमला देवी आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed