फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Confirmation order issued for 313 teachers of Kumaon

कुमाऊं के 313 शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Confirmation order issued for 313 teachers of Kumaon
नैनीताल। कुमाऊं मंडल में तैनात सहायक अध्यापक एलटी वेतनक्रम के 313 शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें से 44 महिला और 269 पुरुष अध्यापक शामिल हैं।
विज्ञापन

अपर निदेशक माध्यमिक कुमाऊं लीलाधर व्यास ने बताया कि शिक्षकों के स्थायीकरण के आवेदन प्राप्त हुए थे। अभिलेखों की जांच के लिए समिति का गठन किया गया था। समिति की जांच के बाद मंडल में शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं। महिला शाखा के 44 शिक्षकों में नैनीताल के 7, अल्मोड़ा के 28, पिथौरागढ़ के चार, बागेश्वर के पांच शिक्षकों के नाम शामिल हैं। पुरुष शाखा में 269 शिक्षकों के स्थायीकरण किए गए हैं। जिसमें नैनीताल में 63, अल्मोड़ा में 126, पिथौरागढ़ के 45 एवं बागेश्वर के 35 शिक्षकों के नाम शामिल है। बताया कि जिन शिक्षकों का स्थायीकरण किया गया है उनके आदेश जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को प्रेषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed