फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Complex operation of elbow bone successfully done in STH

Nainital News: एसटीएच में सफलतापूर्वक हुआ कोहनी की हड्डी का जटिल ऑपरेशन

Sat, 21 Dec 2024 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Complex operation of elbow bone successfully done in STH
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग में डॉक्टरों की टीम ने 17 वर्षीय युवक के बाएं हाथ की कोहनी की हड्डी का जटिल ऑपरेशन करने में सफलता प्राप्त की है। डाॅ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में पहली बार इस प्रकार का ऑपरेशन किया गया है।
विज्ञापन

डाॅ. कृष्ण देव सिंह यादव और उनकी टीम ने नवीनतम तकनीक से जटिल ऑपरेशन किया है। चंपावत निवासी नवीन चंद्र को सात वर्ष की उम्र में हाथ में चोट लग गई थी। परिजनों ने कई अस्पतालों में दिखाया लेकिन उसका सही उपचार नहीं हो सका था। सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने जांच की तो पाया कि युवक की बाएं हाथ की हड्डी टेढ़ी जुड़ी हुई है और हाथ अंदर की तरफ घूमा हुआ है, जिसे क्यूबिटस वेरस, गनस्टॉक विकृति कहा जाता है। अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. पंकज सिंह के दिशा-निर्देशन में ऑपरेशन चला। टीम ने (ऑस्टियोटॉमी विधि) जिसमें हड्डी को काट कर इम्प्लांट डालकर मरीज का जटिल आपरेशन सफलता पूर्वक किया। ऑपरेशन के बाद रोगी ठीक है।
विज्ञापन

अस्थि रोग विभाग के डाॅ. कृष्ण देव सिंह यादव ने बताया कि निजी चिकित्सालय में ऐसे जटिल ऑपरेशन में काफी ज्यादा खर्च आता है। प्राचार्य डाॅ. अरुण जोशी ने डाॅ. कृष्ण देव सिंह और उनकी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed