फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Complain if you bother about private school fees

कोई निजी स्कूल फीस के लिए परेशान करे तो अभिभावक कर सकते हैं शिकायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Complain if you bother about private school fees
हल्द्वानी। लॉकडाउन के दौरान अभिभावकों पर बच्चों की फीस के लिए दबाव बनाए जाने को लेकर निजी एवं पब्लिक स्कूलों पर हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद अब शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। निजी स्कूलों की शिकायतों के लिए हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को जिला स्तर पर ही नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए थे। शिक्षा विभाग ने जिला स्तर के शिक्षा अधिकारियों के नंबर जारी कर दिए हैं। कोई भी अभिभावक अब इन हेल्पलाइन नंबरों पर या ईमेल आईडी के माध्यम से निजी स्कूलों की शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि ऐसे विद्यालय जो ऑनलाइन/अन्य संचार माध्यमों से शिक्षण कार्य कर रहे हैं, को संबंधित अवधि में मात्र ट्यूशन फीस लेने की ही अनुमति होगी, इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार का शुल्क (यथा महंगाई/परीक्षा/वाहन/पंजिका आदि) नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे निजी विद्यालय जो ऑनलाइन/अन्य संचार माध्यमों से शिक्षण कार्य नहीं कर रहे हैं उन्हें किसी भी प्रकार की फीस लेने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को अपना नाम पते के साथ ही बच्चे का और स्कूल का नाम अनिवार्य रूप से देना होगा।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर
कमलेश कुमार गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल
मो. 9412005976, 8279608570
-ceonainital11@gmail.com
निर्मला जोशी, खंड विकास अधिकारी, हल्द्वानी
मो. 9411761112, 9837822157
ई-मेल- bdohaldwani@yahoo.in
नारायण दत्त भट्ट, खंड विकास अधिकारी, रामनगर
मो. 9411303037,7417032600
- blockramnagr@gmail.com
जीवन लाल आर्या, खंड विकास अधिकारी, कोटाबाग
मो. 9412924159, 8191035620
-ई- मेल- blockkotabagh@gmail.com
तारा हंयाकी, खंड विकास अधिकारी,धारी
मो. 9411525888, 9870772911
ई-मेल-bdo.dhari@gmail.com
दिनेश सिंह दिगारी, खंड विकास अधिकारी, भीमताल
मो. 9690949207,9410736777
-ई मेल- bhimnrega@gmail.com
दया किशन सुयाल, खंड विकास अधिकारी, बेतालघाट
मो. 9411343922
ई-मेल- bdobetalghat49@gmail.com
चंदा राज, खंड विकास अधिकारी, रामगढ़
मो. 9917659936
ई-मेल- bdoramgarh1962@gmail.com
रमेश चंद्र भट्ट, खंड विकास अधिकारी, ओखलकांडा
मो. 7249999571,9411315366
ई-मेल- okhalkanda.bdo@gmail.com
पार्षदों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी। शनिवार को पार्षद डीएम संविन बंसल से मिले और फीस माफी के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्षद राजेंद्र जीना, मुन्नी कश्यप, महेश चंद, धर्मवीर डेविड ने कहा कि व्यापारियों का व्यापार ठप है। प्राइवेट नौकरी वाले में भी परेशान हैं। उन्होंने फीस माफ करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed