फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Competition orgnised in school.

Nainital News: संगीत प्रतियोगिता में शिक्षक-विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 12 Sep 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 12 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Competition orgnised in school.
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिक्षक, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने गायन और नृत्य में अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए डायट प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार पांडे ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभाशाली शिक्षकों और छात्रों को मंच प्रदान करने में उपयोगी है। कार्यक्रम समन्वयक डायट प्रवक्ता रवि कुमार जोशी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता के तहत 70 से भी अधिक वीडियो मिले थे। प्रदर्शन के आधार पर 24 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था। शिक्षकों ने तीन और छात्रों ने जूनियर व सीनियर वर्ग में दो विधाओं में प्रतियोगिता में भागीदारी की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक नृत्य विधा में नेहा बघरी, शास्त्रीय गायन में राजेंद्र प्रसाद और सुगम गायन में सविता जोशी थे। इस मौके पर प्रसिद्ध चांचरी गायक दीवान सिंह कोश्यारी, लोक गायक श्री गोपाल दत्त पंत, डॉ. केएस रावत, डाॅ. मनोज चौहान, डाॅ. सीएम जोशी, डॉ. हरीश चंद्र जोशी, डॉ. संदीप कुमार जोशी, डॉ. दया सागर, डॉ. भैरव दत्त पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतियोगिता के विजेता
बागेश्वर। संगीत प्रतियोगिता के शिक्षक वर्ग में नृत्य में पंकज साह और डॉ. दीपिका जोशी संयुक्त विजेता रहे। शास्त्रीय गायन में हरीश चंद्र भट्ट और सुगम गायन में सोनिया गौरव प्रथम विजेता रहे। छात्र वर्ग के गायन विधा जूनियर में प्रिंस रौतेला, सीनियर वर्ग में अजय और नृत्य विधा के जूनियर वर्ग में प्रिया कोरंगा, सीनियर वर्ग में संध्या धपोला विजेता रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed