फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Communication facilities in villages will be strengthened by the installation of 4G towers.

Nainital News: गांवों में 4जी टावर लगने से मजबूत होगी संचार सुविधा

Sat, 08 Aug 2026 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 08 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Communication facilities in villages will be strengthened by the installation of 4G towers.
भीमताल (नैनीताल)। जिले के दूरस्थ विकासखंड ओखलकांडा, बेतालघाट, रामगढ़ और धारी के गांवों में ग्रामीणों को बेहतर नेट कनेक्टिविटी देने के लिए बीएसएनएल आठ नए 4जी नेटवर्क के टावर लगाने जा रहा है। हर विकासखंड की ग्राम पंचायत में फाइबर नेट लगाने का काम भी चल रहा है। नए टावर लगाए जाने और फाइबर लाइन बिछने से ग्रामीण क्षेत्रों में दूरसंचार की सुविधा बेहतर होगी है।
विज्ञापन

जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में ग्रामीणों को सबसे अधिक नेटवर्क संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बीएसएनएल ओखलकांडा ब्लॉक के रैकुना, कैड़ागांव, देवगुरु गांव, धारी ब्लॉक के कुरौली, रामगढ़ में प्यूड़ा गांव और बेतालघाट ब्लॉक के जिनौली, बारगर और पाडली गांव में 4जी टावर लगा रहा है। बाद में इन टावरों को 5जी में बदला जाएगा। टावर लगने से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, व्यापारियों और कार्यालयों में बेहतर नेट कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। वहीं विभाग की ओर से भारत नेट के तहत जिले के आठों विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में फाइबर लाइन बिछाई जाएगी। इसको लेकर विभाग ने काम शुरू कर दिया है। फाइबर लाइन बिछने से लोगों को बरसात के मौसम में भी नेटवर्क संबंधित समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्कूली बच्चों को नेट से पढ़ाई करने में आसानी होगी। संवाद
विज्ञापन

कोट
ओखलकांडा, रामगढ़, धारी में आठ नए टावर लगाए जा रहे हैं। फाइबर लाइन से ग्रामीणों को बेहतर नेटवर्क सुविधा देने के लिए काम किया जा रहा है। काम होने के बाद लोगों की नेटवर्क की समस्या दूर होगी। - संजय सिन्हा, एसडीओ, बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed