फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Commotion at the bus stand of passengers

यात्रियों का बस अड्डे पर हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
Commotion at the bus stand of passengers
रामनगर रोडवेज बस अड्डे पर बस में जगह लेने की जद्दोजहद में यात्री। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। बसें नहीं मिलने पर यात्रियों के सब्र का बांध टूटने लगा है। रविवार को रोडवेज बस अड्डे पर बसें नहीं मिलने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने एआरएम और स्टेशन प्रभारी के कक्ष में घुस गए। उनकी दोनों अधिकारियों से जमकर नोकझोंक भी हुई। इस पर अफसरों ने आसपास के डिपो से दिल्ली जाने के लिए बसें मंगाई, तब जाकर स्थिति काबू में आई।
विज्ञापन

रामनगर रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों का जमावड़ा रहा। यात्रियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी होने से रोडवेज प्रशासन की व्यवस्था फेल हो गई। दिल्ली जाने से लिए बसें नहीं मिलने पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एआरएम मोहन राम आर्या एवं स्टेशन प्रभारी नवीन आर्या के कक्ष में घुसकर हंगामा किया। इस पर अधिकारियों ने काशीपुर, मुरादाबाद डिपो से दिल्ली के लिए बसें मंगाई।
विज्ञापन

बस के आने पर यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ और वह गंतव्य को रवाना हुए। बता दें कि रामनगर से रोजाना 18 बसें दिल्ली को जाती हैं। रविवार को 4 बसें अतिरिक्त भेजी गई। काशीपुर की 10 बसें दिल्ली और मुरादाबाद एवं यूपी परिवहन की 8 अन्य बसों से यात्री गंतव्य को गए। रविवार को करीब 42 बसों से दो हजार यात्री दिल्ली को गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। बसें नहीं मिलने पर यात्री ऑफिस में घुस आए थे। यात्रियों को शांत करते हुए आसपास के डिपो से बसें मंगाई गई। सभी यात्रियों को इन बसों से गंतव्य को रवाना किया गया। -नवीन आर्या, स्टेशन प्रभारी रामनगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed