फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Commissioner angry over slow pace of road construction works

Nainital News: सड़क निर्माण कार्यों की धीमी गति पर आयुक्त नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Commissioner angry over slow pace of road construction works
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एनएचएआई, एनएच, लोनिवि के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों के बैठक में पूरी जानकारी के साथ न आने और निर्माण कार्यों की गति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनकी फोटो में तारीख दर्ज होना अनिवार्य है जिससे यह जानकारी मिल सकेगी कि निर्माण कार्य किस गति से चल रहा है।
विज्ञापन



कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि काशीपुर-रामनगर-बुवाखाल (883 किमी) में फोरलेन का कार्य चल रहा है, उसमें रामनगर क्षेत्र में लगभग एक वर्ष से कार्य की स्थिति जस की तस है। बैठक में एनएच के अधिकारी निर्माण कार्य की करीब एक साल पुरानी फोटो लेकर पहुंचे थे। इस पर कुमाऊं आयुक्त ने नाराजगी जताई। कहा कि सोमवार तक रामनगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें ताकि प्रतिदिन कार्यों की मॉनिटरिंग की जा सके। आयुक्त ने अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब से पहले किमी 51 पर पुल का निर्माण धीमी गति से चलने पर नाराजगी व्यक्त की। मुख्य अभियंता एनएच अरुण कुमार ने बताया कि मार्च-2024 तक कार्य पूरा करना है। यदि कार्यदायी संस्था जनवरी तक कार्य में प्रगति नहीं लाती है तो संबंधित के खिलाफ टर्मिनेशन की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य अभियंता ने बताया कि एबेटमेंट तैयार हो चुके हैं। 20 नवंबर तक पार्ट्स आ जाएंगे एवं 20 दिसंबर तक शटरिंग के साथ ही अन्य कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन






यहां भी सुस्त गति से चल रहा काम

हल्द्वानी। समीक्षा के दौरान रामनगर के अंतर्गत रिंग रोड सुखपुर होकर एनएच 121 पर छह किमी सड़क के निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। मुख्य अभियंता लोनिवि ने बताया कि चार किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दो किमी कार्य में कुछ अवरोध है। इस पर आयुक्त ने एसडीएम रामनगर एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि को संयुक्त रूप से स्थलीय सर्वे कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य अभियंता लोनिवि गिरीश चंद, एनएच अरुण कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed