फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Commission ordered an inquiry into the accident

आयोग ने दिए हादसे की जांच के आदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Commission ordered an inquiry into the accident
हल्द्वानी। अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसे के मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीएम से कहा है कि एसडीएम की अध्यक्षता में दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई जाए। इसमें एक अल्पसंख्यक प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हो। घटना की जांच रिपोर्ट आयोग के समक्ष 15 दिन के अंदर प्रस्तुत करनी होगी। नवाब ने इस डीएम को लिखे पत्र में कहा कि 27 फरवरी की रात साढ़े नौ बजे हुई दुर्घटना में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। घटना को लेकर दूसरे दिन लोग आक्रोशित थे। आरोप है कि दुर्घटना के बाद लालकुआं पुलिस ने कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन

सीएम को दी हादसे की जानकारी
हल्द्वानी। अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसे से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अवगत कराया है।
पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया
दुर्घटना को गंभीरता से नहीं लिया। घटनास्थल से लेकर एसटीएच अस्पताल तक पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरती है। इस मामले में मजिस्ट्रेटियल जांच होनी चाहिए। घटना के बाद हल्दूचौड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी जांच के दायरे में लेना चाहिए। बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवैस राजा ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद दो मदद मिलनी चाहिए वह मदद नहीं मिल पाई। घटना के शिकार ठेकेदार शाहिद रजा के परिजनों का सरकारी खर्च पर बेहतरीन इलाज होना चाहिए। परिवार को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए क्योंकि परिवार के मुखिया की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed